लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा, विनिमय दरों को लचीले तरीके से आगे बढ़ने की अनुमति दे भारत

By भाषा | Updated: December 4, 2021 14:09 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार दिसंबर अमेरिका के वित्त विभाग ने कहा है कि भारत ने अपने विदेशी मुद्रा विनियम बाजार के हस्तक्षेप को प्रकाशित करने में अनुकरणीय कार्य किया है। हालांकि, इसके साथ ही वित्त विभाग ने कहा कि भारत को आर्थिक बुनियाद को दर्शाने के लिए विदेशी मुद्रा विनिमय दरों को लचीले ढंग से आगे बढ़ने देना चाहिए।

विभाग ने शुक्रवार को कहा, ‘‘भारतीय अधिकारियों को आर्थिक बुनियादी पर विचार करते हुए विनिमय दर को लचीले ढंग से आगे बढ़ने देना चाहिए। साथ ही भारत को विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप को अव्यवस्थित बाजार स्थितियों की परिस्थितियों तक सीमित करना चाहिए।’’

अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा, ‘‘आर्थिक पुनरुद्धार के साथ संरचनात्मक सुधारों को भी आगे बढ़ाना जारी रखा जाना चाहिए, ताकि उत्पादकता और जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मदद मिल सके।’’

अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों की आर्थिक और विदेशी मुद्रा नीतियों पर संसद को सौंपी गई अर्द्ध-वार्षिक रिपोर्ट में वित्त विभाग ने अपने प्रमुख व्यापारिक भागीदारों की नीतियों की समीक्षा की है।

विभाग ने अपनी रिपोर्ट में अमेरिका के प्रमुख व्यापार भागीदारों की नीतियों का आकलन किया है। इसमें जून, 2021 तक चार तिमाहियों में उसके वस्तुओं और सेवाओं के विदेशी व्यापार का 80 प्रतिशत हिस्सा शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?