लाइव न्यूज़ :

अमेरिका का व्यापार घाटा मार्च में रिकॉर्ड 74.4 अरब डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार मई (एपी) अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बेहतर होने के साथ आयातित विदेशी सामानों की खरीद बढ़ने से मार्च में अमेरिका का व्यापार घाटा रिकॉर्ड 74.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका का यह व्यापार घाटा उसके फरवरी के 70.5 अरब डालर के घाटे से 5.6 प्रतिशत अधिक है। अमेरिका विदेशों से जो खरीदता है और विदेशों को जो बेचता है उसमें खरीद अधिक रहने पर व्यापार घाटा होता है।

अमेरिका का आयात इस दौरान 6.3 प्रतिशत बढ़कर 274.5 अरब डॉलर हो गया जबकि निर्यात 6.6 प्रतिशत बढ़कर 200 अरब डॉलर रहा।

अमेरिका का आयात अधिक रहने से मार्च में उसे व्यापार घाटा हुआ।

चीन के साथ उसका व्यापार घाटा 11.6 प्रतिशत बढ़कर 27.7 अरब डॉलर रहा जो किसी भी देश के साथ उसका सबसे बड़ा व्यापार घाटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार