लाइव न्यूज़ :

अगस्त में अमेरिका का व्यापार घाटा रिकॉर्ड 73.3 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर (एपी) अमेरिका का व्यापार घाटा अगस्त में रिकॉर्ड 73.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। माह के दौरान अमेरिका के निर्यात में तो मामूली वृद्धि हुई, लेकिन आयात काफी तेजी से बढ़ा।

वाणिज्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि अगस्त में मासिक व्यापार घाटा 4.2 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड पर पहुंच गया। इससे पिछले रिकॉर्ड जून में 73.2 अरब डॉलर का रहा था।

किसी देश के दुनिया के अन्य देशों को निर्यात तथा दूसरे देशों से आयात का अंतर व्यापार घाटा होता है। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में अमेरिका का निर्यात 0.5 प्रतिशत बढ़कर 213.7 अरब डॉलर पर पहुंचगया। वहीं दूसरी ओर इस दौरान आयात 1.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 287 अरब डॉलर रहा।

राजनीतिक रूप से संवेदनशील चीन के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 10.8 प्रतिशत बढ़कर 31.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम