लाइव न्यूज़ :

कोविड वैक्सीन पर बौद्धिक सम्पदा अधिकार में ढ़ील देने पर गावीके सीईओ से अमेरिका की वार्ता

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:42 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 अप्रैल अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कोरोना वायरस वैक्सीन के विनिर्माण पर व्यापार में बौद्धिक संपदा के अधिकार के संरक्षण (ट्रिप्स) संबंधी विश्व व्यापार संगठन के कुछ प्रावधानों में छूट दिए जाने पर वैक्सीन और टीकाकरण पर वैश्विक गठबंधन गावी के मुख्य अधिशासी अधिकारी सेथ बर्कले से चर्चा की है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका वैक्सीन पर ट्रिप्स के प्रावधाऩों से छूट दिए जाने की अपील कर चुके हैं। इस पर विश्व व्यापार संगठन की अगले माह होने वाली बैठक में चर्चा हो सकती है।

यूएसटीआर ताई के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक यह बात चीत शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेस से हुई। ताई ने गावी (पूर्व नाम ग्लोबल एलायंज़ फार वैक्सीन एंड इम्यूनाजेशन) के मुख्य अधिशासी अधिकारी के साथ वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने, स्वास्थ्य संबंधी वैश्विक विषयों और वक्सीन के विनिर्माण पर बौद्धिक संपादा अधिकार के व्यापार से संबंधित पहलुओं पर विश्व व्यापार संगठन के समझौते (ट्रिप्स) के कुछ प्रावधानों को माफ किए जाने के बारे में बातचीत की।

ट्रिप्स समझौता बौद्धिक संपदा के अधिकारों के संरक्षण की एक न्यूनतम मानक व्यवस्था करता है। इसके तहत सदस्य देशों को और उच्च स्तर के संरक्षण प्रावाधान करने की अनुमति है।

बयान के मुताबिक ताई ने विकसित देशों के लिए कोवैक्स और अन्य पहलों के माध्यम से कोविड-19 के टीके जुटाने और वितरित करने में गावी की भूमिका की सराहना की।

ताई ने कहा कि अमेरिका व्यापार नीति का प्रयोग कर लोगों के जीवन की रक्षा करने को वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि वह चाहती है कि अमेरिका और दुनिया भविष्य के संकटों का सामना करने के लिए और अच्छी तरह से तैयार रहे।

उन्होंने वैक्सीन को पेश करने और उन्हें विकाशील देशों तक पहुंचाने के काम में तेजी लाने के डा बर्कले के विचारों को स्वागत योग्य बताया।

दानों की इस बैठक का महत्व इस बात में भी देखा जा रहा है कि यह विश्व व्यापार संगठन की महापरिषद की पांच मई की बैठक से पहले हुई है। उस बैठक में कोविड19 वैक्सीन के विनिर्माण को ट्रिप्स के नियमों से छूट देने के भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?