वैश्विक शुल्क 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया, उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जानें भारत सहित दुनिया पर असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2026 19:28 IST2026-02-22T19:28:09+5:302026-02-22T19:28:59+5:30

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह सभी देशों पर 15 प्रतिशत का वैश्विक शुल्क लगाएंगे। उन्होंने एक दिन पहले 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी।

US President Donald Trump raises global tariffs from 10 to 15 percent, against Supreme Court decision Know impact world including India | वैश्विक शुल्क 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया, उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जानें भारत सहित दुनिया पर असर

file photo

Highlights घटनाक्रमों के कारण अगले सप्ताह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।उतार-चढ़ाव और वैश्विक मौद्रिक संकेतों से भी बाजार की दिशा तय होगी।

ब्रिस्बेन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका सभी देशों से आयात पर शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर देगा, क्योंकि शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के एक महत्वपूर्ण फैसले के बाद से इसका असर जारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि सभी देशों पर एक दिन पहले लागू किए गए 10 प्रतिशत वैश्विक शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।

ट्रंप की ओर से पहले लगाए गए भारी भरकम शुल्क को अमेरिकी उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किए जाने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति ने भारत समेत सभी देशों पर 24 फरवरी से 150 दिनों के लिए प्रभावी 10 प्रतिशत शुल्क लगाया था। ‘व्हाइट हाउस’ ने अभी तक इस संदेश का जवाब नहीं दिया है जिसमें पूछा गया था कि राष्ट्रपति नयी घोषणा पर कब हस्ताक्षर करेंगे और शुल्क को 15 प्रतिशत करेंगे।

ट्रंप के शुल्क निर्णय, एफएंडओ निपटान की वजह से शेयर बाजार में रहेगा उतार-चढ़ाव

घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों, मासिक वायदा व विकल्प (एफएंडओ) निपटान और अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुल्कों में की गई बढ़ोतरी से जुड़े वैश्विक घटनाक्रमों के कारण अगले सप्ताह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक मौद्रिक संकेतों से भी बाजार की दिशा तय होगी।

Web Title: US President Donald Trump raises global tariffs from 10 to 15 percent, against Supreme Court decision Know impact world including India

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे