लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के सांसदों ने भारत में बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा को बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने का स्वागत किया

By भाषा | Updated: April 17, 2021 16:24 IST

Open in App

:ललित के झा:

वाशिंगटन, 17 अप्रैल अमेरिका के दो प्रभावशाली सांसदों ने भारत में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत किये जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार के इस फैसले से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में और मजबूती आयेगी।

भारतीय संसद ने पिछले महीने ही बीमा संशोधन विधेयक 2021 को पारित किया। इसके जरिये भारतीय बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा को बढ़ाया गया।

कांग्रेसमैन ब्राड शेरमन और स्टीव चाबोट ने कहा, ‘‘भारतीय बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत किये जाने के एक प्रावधान को शामिल किये जाने से हम काफी उत्साहित हैं।’’

इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। इसके कारण भारतीय उपभोक्ताओं और कारोबार के लिये बीमा कवरेज को विस्तार देने की प्रतिबद्धता के समक्ष लंबे समय से गतिरोध बना हुआ था।’’

अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिहं संधू को लिखे एक पत्र में दोनों सांसदों ने कहा है कि भारत के हाल के सालाना बजट में प्रस्तावित पहल से भारत के महत्वकांक्षी अवसंरचना लक्ष्य के लिये पूंजी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम