लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी श्रम विभाग ने एच-1बी के तहत वेतन स्तर तय करने के मामले में लोगों से सुझाव मांगे

By भाषा | Updated: April 3, 2021 13:38 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन अप्रैल अमेरिका के श्रम विभाग ने विभिन्न आव्रजन और गैर-आव्रजकों के रोजगार का वेतन का स्तर तय करने को 60 दिन के अंदर जनता से सुझाव देने को कहा है। इनमें एच-1बी वीजा के तहत देश में काम करने वाले पेशेवर भी शामिल हैं। भारतीय पेशेवरों में यह वीजा काफी लोकप्रिय है।

एच-1बी वीजा गैर-आव्रजक वीजा है इसके तहत अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले कार्यों के लिये विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने की अनुमति मिलती है। अमेरिकी कंपनियां हर साल इस वीजा के जरिये भारत और चीन से हजारों लोगों की नियुक्ति करती हैं।

अमेरिकी श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी संघीय अधिसूचना में आम लोगों से इस मुद्दे पर 60 दिन के अंदर अपने सुझाव और टिप्पणियां देने को कहा गया है।

इससे पहले विभाग ने आव्रजक और गैर-आव्रजक कर्मचारियों के वेतन की गणना के अंतिम नियम में बदलाव की तिथि को 18 महीने आगे बढ़ाने का प्रस्ताव किया था। इसके बाद विभाग के रोजगार एवं प्रशिक्षण प्रशासन ने यह आग्रह जारी किया है।

जनवरी, 2021 में प्रकाशित अंतिम नियम उन नियोक्ताओं को प्रभावित करेंगे जो आव्रजक वीजा या एच-1बी, एच-1बी1 या ई-3 गैर-आव्रजक वीजा के जरिये विदेशी पेशेवरों को अस्थायी या स्थायी रूप से नियुक्ति देना चाहते हैं।

जहां ई-3 वीजा के लिए सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के नागरिक ही पात्र हैं, वहीं एच-1बी1 वीजा सिंगापुर और चीन के लोगों के लिये जारी किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?