US Iran Israel War: 5.14 लाख करोड़ रुपये डूबे?, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बाजार में हलचल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2026 19:56 IST2026-03-11T19:55:26+5:302026-03-11T19:56:53+5:30

US Iran Israel War LIVE Updates: वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत तक रह सकती है, जो अनिश्चितताओं के बाद भी बेहतर है।

US Iran Israel War LIVE Updates Rs 5-14 lakh crore sunk Crude oil prices surge market stirs | US Iran Israel War: 5.14 लाख करोड़ रुपये डूबे?, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बाजार में हलचल

file photo

Highlightsकारोबार के दौरान, यह 1,446.72 अंक या 1.84 प्रतिशत के नुकसान के साथ 76,759.26 अंक पर आ गया था।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,342.27 अंक या 1.72 प्रतिशत टूटकर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ।कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण, एक दिन की राहत के बाद शेयर बाजार लुढ़क गए।

मुंबईः शेयर बाजार के निवेशकों की पूंजी में बुधवार को 5.14 लाख करोड़ रुपये की कमी आई, क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण, एक दिन की राहत के बाद शेयर बाजार लुढ़क गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,342.27 अंक या 1.72 प्रतिशत टूटकर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान, यह 1,446.72 अंक या 1.84 प्रतिशत के नुकसान के साथ 76,759.26 अंक पर आ गया था।

पश्चिम एशिया संघर्ष से आर्थिक परिदृश्य पर पड़ सकता नकारात्मक असर, वृद्धि 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान

पश्चिम एशिया में संघर्ष, यदि लंबा चलता है तो कच्चे तेल और जिंस की कीमतों पर इसके प्रभाव के कारण भारत के आर्थिक परिदृश्य पर इसका नकारात्मक असर होगा। क्रिसिल इंटेलिजेंस ने एक रिपोर्ट में यह बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत तक रह सकती है, जो अनिश्चितताओं के बाद भी बेहतर है।

एलपीजी आपूर्ति की चिंता के बीच बिजली के चूल्हे, केतली की बिक्री बढ़ी

पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर पैदा हुई चिंताओं के बीच बिजली के चूल्हों (इंडक्शन) और इलेक्ट्रिक केतली की बिक्री में भारी उछाल आया है। उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी है। टाटा समूह की कंपनी क्रोमा ने पिछले कुछ दिनों में चूल्हों की मांग में तीन गुना वृद्धि दर्ज की है।

जबकि 'पिजन' ब्रांड बनाने वाली कंपनी स्टोवक्राफ्ट लिमिटेड की औसत साप्ताहिक ऑनलाइन बिक्री चार गुना बढ़ गई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि एलपीजी सिलेंडर की घबराहट में बुकिंग करने की जरूरत नहीं है और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए करीब 2.5 दिन का सामान्य आपूर्ति चक्र बरकरार है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है और तेल को होर्मुज जलडमरूमध्य से इतर मार्गों के जरिये भी मंगाया जा रहा है।

Web Title: US Iran Israel War LIVE Updates Rs 5-14 lakh crore sunk Crude oil prices surge market stirs

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे