US Iran Israel War: 92.44 प्रति डॉलर, रुपये का बुरा हाल, 19 पैसे टूटा, ईरान युद्ध का असर?, क्रूड का भाव 96.57 डॉलर प्रति बैरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2026 11:36 IST2026-03-13T11:35:26+5:302026-03-13T11:36:32+5:30

US Iran Israel War LIVE: घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 917.69 अंक या 1.21 प्रतिशत टूटकर 75,116.73 अंक पर जबकि निफ्टी 308.40 अंक या 1.30 प्रतिशत फिसलकर 23,330.75 अंक पर आ गया।

US Iran Israel War LIVE 92-44 per dollar rupee in bad shape falls by 19 paise, effect Iran war Crude oil prices rose 4-99 percent to $96-57 a barrel | US Iran Israel War: 92.44 प्रति डॉलर, रुपये का बुरा हाल, 19 पैसे टूटा, ईरान युद्ध का असर?, क्रूड का भाव 96.57 डॉलर प्रति बैरल

file photo

Highlightsरुपया बृहस्पतिवार को 24 पैसे टूटकर अपने सबसे निचले स्तर 92.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.77 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.99 प्रतिशत चढ़कर 96.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

नई दिल्लीः रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बनाए रखी। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के मजबूत रुख, विदेशी निवेशकों द्वारा भारी बिकवाली और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुझान ने रुपये पर और दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.33 प्रति डॉलर पर खुला। फिर कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 24 पैसे टूटकर अपने सबसे निचले स्तर 92.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.77 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 917.69 अंक या 1.21 प्रतिशत टूटकर 75,116.73 अंक पर जबकि निफ्टी 308.40 अंक या 1.30 प्रतिशत फिसलकर 23,330.75 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.99 प्रतिशत चढ़कर 96.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 7,049.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Web Title: US Iran Israel War LIVE 92-44 per dollar rupee in bad shape falls by 19 paise, effect Iran war Crude oil prices rose 4-99 percent to $96-57 a barrel

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे