US Iran Israel War: रेलयात्रियाें पर ईरान युद्ध की आंच?, आईआरसीटीसी अलर्ट माेड में, माइक्रोवेव, इंडक्शन का सहारा

By आनंद शर्मा | Updated: March 11, 2026 20:33 IST2026-03-11T20:31:39+5:302026-03-11T20:33:07+5:30

US Iran Israel War: सभी फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार में कैटरिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहें.

US Iran Israel War Iran war affect railway passengers IRCTC alert resorting microwave and induction | US Iran Israel War: रेलयात्रियाें पर ईरान युद्ध की आंच?, आईआरसीटीसी अलर्ट माेड में, माइक्रोवेव, इंडक्शन का सहारा

file photo

HighlightsUS Iran Israel War:यात्रियों को निर्बाध कैटरिंग सेवा उपलब्ध कराने काे लेकर कुछ निर्देश जारी किए गए हैं.US Iran Israel War:फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. US Iran Israel War: रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों का स्टॉक रखने, यदि यूनिट में एलपीजी के माध्यम से खाना बनाना बंद हो जाता है.

नागपुर:भारतीय रेलवे के यात्रियाें पर भी अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध की आंच आती दिख रही है. यही वजह है कि अब इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भी अलर्ट माेड पर आ गया है. आईआरसीटीसी के मुंबई स्थित पश्चिम क्षेत्र कार्यालय ने ताे 10 मार्च काे लाइसेंसी स्थायी कैटरिंग यूनिट्स जैसे फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. इसके अनुसार इन स्थायी इकाइयों से यात्रियों को निर्बाध कैटरिंग सेवा उपलब्ध कराने काे लेकर कुछ निर्देश जारी किए गए हैं.

इसमें कहा गया है कि पश्चिम एशिया में हाल के अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण क्षेत्रीय स्थिरता और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है. ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि सभी फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार में कैटरिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहें.

इसके लिए एलपीजी की संभावित कमी को देखते हुए खाना पकाने के वैकल्पिक साधनों जैसे माइक्रोवेव और इंडक्शन का उपयोग शुरू करने, नियमित पीएडी और अन्य खाद्य पदार्थों के अलावा, अपने यूनिट में यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों का स्टॉक रखने, यदि यूनिट में एलपीजी के माध्यम से खाना बनाना बंद हो जाता है,

तो इसकी सूचना तुरंत वेस्ट जोन कंट्रोल को देकर आईआरसीटीसी कार्यालय को भी अवगत कराने, यात्रियों को दी जाने वाली सेवाओं में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने काे कहा गया है.

Web Title: US Iran Israel War Iran war affect railway passengers IRCTC alert resorting microwave and induction

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे