लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कोष टीएफसीसी ने 31,000 करोड़ रुपये में रामचरण कंपनी में 46 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:27 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर न्यूयॉर्क के कोष टीएफससीसी इंटरनेशनल ने चेन्नई की कंपनी रामचरण में 46 प्रतिशत हिस्सेदारी का 4.14 अरब डॉलर (31,000 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। रामचरण कंपनी मुख्य रूप से रसायन वितरण के क्षेत्र में काम करती है।

बुधवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह निवेश लक्षित कंपनी की ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली और सोडियम सिलिकेट से बनी ऊंची भंडारण क्षमता के नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों में किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि यह निवेश पांच से सात साल में पूरा होगा। इसका पहला चरण जनवरी, 2021 में पूरा होगा।

टीएफसीसी इंटरनेशनल एक गहन प्रभाव वाला कोष है। इसमें उच्च संपदा (हाई नेटवर्थ) वाले लोगों, सरकारी एजेंसियों और न्यूयॉर्क स्थित वित्तीय संस्थानों का निवेश है।

यह कोष भारत में पर्यावरण समाधानों, नवीकरणीय ऊर्जा और सस्ते घरों में निवेश की संभावना तलाश रहा है।

फिलहाल दक्षिण एशिया में टीएफसीसी का 20 अरब डॉलर का निवेश है। यह रामचरण कंपनी में निवेश के जरिये भारतीय बाजार में उतर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?