लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कोष टीएफसीसी ने 31,000 करोड़ रुपये में रामचरण कंपनी में 46 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:17 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर न्यूयॉर्क के कोष टीएफससीसी इंटरनेशनल ने चेन्नई की कंपनी रामचरण में 46 प्रतिशत हिस्सेदारी का 4.14 अरब डॉलर (31,000 करोड़ रुपये से अधिक) में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। रामचरण कंपनी मुख्य रूप से रसायन वितरण के क्षेत्र में काम करती है। इस सौदे के हिसाब से रामचण का मूल्यांकन नौ अरब डॉलर बैठेगा।

इसे घरेलू रसायन क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा कहा जा रहा है। इसके अलावा इसे देश में आज की तारीख तक सबसे बड़े निजी इक्विटी सौदों में भी बताया जा रहा है।

बुधवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह निवेश लक्षित कंपनी की ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली और सोडियम सिलिकेट से बनी ऊंची भंडारण क्षमता के नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों में किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि यह निवेश पांच से सात साल में पूरा होगा। इसका पहला चरण अगले महीने जनवरी में पूरा होगा।

टीएफसीसी इंटरनेशनल एक गहन प्रभाव वाला कोष है। इसमें उच्च संपदा (हाई नेटवर्थ) वाले लोगों, सरकारी एजेंसियों और न्यूयॉर्क स्थित वित्तीय संस्थानों का निवेश है।

यह कोष भारत में पर्यावरण समाधानों, नवीकरणीय ऊर्जा और सस्ते घरों में निवेश की संभावना तलाश रहा है।

फिलहाल दक्षिण एशिया में टीएफसीसी का 20 अरब डॉलर का निवेश है। यह रामचरण कंपनी में निवेश के जरिये भारतीय बाजार में उतर रहा है।

टीएफसीसी के चेयरमैन क्रिस कर्टिस ने कहा कि रामचरण जैसी कंपनियों द्वारा प्रवर्तित प्रौद्योगिकियां हमारे निवेश के उद्देश्यों के अनुकूल हैं। ‘‘हमारा मानना है कि रामचरण के कचरे से ऊर्जा क्षेत्र और नई पीढ़ी के ऊर्जा भंडारण उपकरण पर्यावरण के लिए उल्लेखनीय रूप से मददगार होंगे।’’

इतने बड़े वित्त पोषण के बारे में पूछे जाने पर कर्टिस ने न्यूयार्क से संवाददाताअसें से कहा कि रामचरण एकमात्र कंपनी है जिसके पास प्रदूषण कम करने की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या