लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के निर्यात प्रतिबंधों से कोविड-19 टीके का उत्पादन प्रभावित होगा : पूनावाला

By भाषा | Updated: March 5, 2021 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च अमेरिका द्वारा महत्वपूर्ण कच्चे माल के निर्यात पर प्रतिबंध से कोरोना वायरस टीके का उत्पादन और इसकी वैश्विक उपलब्धता बढ़ाने पर गंभीर असर पड़ सकता है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने यह बात कही।

पूनावाला ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) जैसे संगठनों और भारत, अमेरिका, यूरोप और ब्रिटेन जैसे वैक्सीन विनिर्माता देशों के अधिकारियों नियामकीय तालमेल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों को किसी साझा मंच पर आने तथा टीके को समानान्तर मंजूरी देने की जरूरत है।

विश्वबैंक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूनावाला ने कहा कि एक रुकावट को दूर करने की जरूरत है। कोई इसे दूर नहीं कर पाया है। यह रुकावट अमेरिका से महत्वपूर्ण सामान की उपलब्धता की है।

उन्होंने कहा कि विनिर्माताओं को बैग, फिल्टर और अन्य महत्वपूर्ण सामान की जरूरत होती है। हम नोवावैक्स वैक्सीन के प्रमुख विनिर्माता हैं। हमें अमेरिका से इन सामान की जरूरत है। अब अमेरिका ने रक्षा कानून लागू किया है। इसका एक उप-प्रावधान उन महत्वपूर्ण सामग्री का निर्यात करने से रोकता है जिसकी जरूरत उनके स्थानीय विनिर्माताओं को है।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जो बाइडन प्रशासन से बात करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय