लाइव न्यूज़ :

2021 की दूसरी छमाही में कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी अमेरिकी अर्थव्यवस्था : सर्वे

By भाषा | Updated: December 7, 2020 11:42 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, सात दिसंबर अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार 2020 में सुस्त बनी हुई है, लेकिन बहुत से अर्थशास्त्रियों की मानना है कि अगले साल की दूसरी छमाही तक अर्थव्यवस्था कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी।

नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकनॉमिक्स के ताजा सर्वे में यह अनुमान लगाया गया है। सर्वे के अनुसार 73 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों का मानना है कि 2021 के अंत तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी। कुछ माह पहले हुए सर्वे में 38 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों का मानना था कि अर्थव्यस्था 2022 से पहले पूरी तरह महामारी के प्रभाव से उबर जाएगी। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर भरोसा बढ़ा है।

सर्वे प्रमुख होली वेड ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि कोरोना वायरस के एक या अधिक टीके जल्द आएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को और तेजी से उबरने में मदद मिलेगी।

फार्मा कंपनियां नैदानिक परीक्षण के उत्साहवर्धक नतीजों के बाद अमेरिकी नियामकों से उनके वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ के इस्तेमाल की अनुमति मांग रही हैं। सर्वे में कहा गया है कि टीके को व्यापक रूप से उपलब्ध कराए जाने से अगले साल कारोबार क्षेत्र पर अंकुश और कम होंगे तथा खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा। इससे कंपनियां भी अधिक खर्च करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट