अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा, वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ जेईडीई क्लाउड अनुबंध रद्द करेगा

By भाषा | Updated: July 6, 2021 23:44 IST2021-07-06T23:44:39+5:302021-07-06T23:44:39+5:30

US Defense Department says it will cancel JEDE Cloud contract with Microsoft | अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा, वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ जेईडीई क्लाउड अनुबंध रद्द करेगा

अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा, वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ जेईडीई क्लाउड अनुबंध रद्द करेगा

वाशिंगटन, छह जुलाई (एपी) अमेरिकी रक्षा विभाग ने मंगलवार को कहा कि वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ क्लाउड-कंप्यूटिंग अनुबंध को रद्द कर रहा है। इसके बजाय वह माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन दोनों के साथ एक सौदा करेगा।

पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय) ने एक बयान में कहा, ‘‘बदलते प्रौद्योगिकी परिवेश के साथ, यह स्पष्ट हो गया है कि लंबे समय से लंबित जेईडीआई क्लाउड अनुबंध अब रक्षा विभाग आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है।’’

बयान में सीधे तौर पर यह उल्लेख नहीं किया गया कि पेंटागन को अमेजन की तरफ से माइक्रोसॉफ्ट को दिए गए मूल रूप से 10 लाख अमेरिकी अमरीकी डालर के अनुबंध के लिए कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। अनुबंध अंततः 10 अरब डॉलर का हो सकता था।

क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाएं देने वाली अमेजन वेब सर्विसेज लंबे समय से पेंटागन की संयुक्त उद्यम रक्षा ढांचागत परियोजना चलाने के लिए एक प्रमुख दावेदार मानी जाती थी। इस परियोजना को जेईडीआई के रूप में जाना जाता है।

जेईडीई परियोजा अक्टूबर 2019 में माइक्रोसॉफ्ट को दी गयी। तभी से यह कानूनी विवादों में फंसा है।

अमेजन वेब सर्विसेज पेंटागन की प्रक्रिया को त्रुटिपूर्ण और अनुचित बताते हुए अदालत चली गयी। कंपनी ने यह भी तर्क दिया कि यह तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अमेजन और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस की नापसंदगी से जुड़ा मामला है।

इस साल पेंटागन ने संकेत दिया कि वह अनुबंध को रद्द कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: US Defense Department says it will cancel JEDE Cloud contract with Microsoft

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे