लाइव न्यूज़ :

वैश्विक वृद्धि के लिहाज से अमेरिका, चीन महत्वपूर्ण: आईएमएफ

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर संकट बना हुआ है। ऐसे में वृद्धि के लिहाज अमेरिका और चीन धीमी गति के बावजूद महत्वपूर्ण बने हुए हैं।

अद्यतन विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) रिपोर्ट अगले सप्ताह जारी किये जाने से पहले आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कहा कि अब उन्हें लगता है कि इस साल वृद्धि दर हल्की नरम रहेगी। डब्ल्यूईओ सदस्य देशों के वित्तीय विकास और नीतियों के बारे में आईएमएफ की रिपोर्ट है।

जॉर्जिवा ने कहा, ‘‘महामारी तथा उसके प्रभाव को लेकर वैश्विक पुनरुद्धार के रास्ते में संकट अभी भी बना हुआ है। हम सही तरीके से चल पाने में असमर्थ हैं। यह ठीक उसी प्रकार से है, जैसे कि जूते में पत्थर हो। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती टीकाकरण के मामले में अंतर का होना है। कई देशों में टीके की उपलब्धता काफी कम है। इससे काफी संख्या में लोग कोविड महामारी से असुरक्षित हैं।’’

उन्होंने आईएमएफ और विश्वबैंक की अगले सप्ताह होने वाली सालाना बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा, ‘‘साथ ही, कई देशों में महामारी से निपटने को लेकर अंतर बना हुआ है। यह अंतर पुनरुद्धार को समर्थन देने और भविष्य के लिये निवेश की उनकी क्षमता को लेकर है। लेकिन हम हर जगह एक मजबूत पुनरुद्धार हासिल कर सकते हैं और महामारी के बाद सभी के लिये एक बेहतर दुनिया बना सकते है। इसके लिये जरूरी है कि हम अंतर को दूर करने के लिये साथ मिलकर काम करें।’’

जॉर्जिवा ने बोकोनी विश्वविद्यालय और टी20 नेशनल (थिंक 20 शिखर सम्मेलन) में अपने संबोधन में कहा कि अगले सप्ताह होने वाली बैठकों में इसी बात पर जोर होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एक संतुलित वैश्विक पुनरुद्धार के लिए जोखिम और बाधाएं और भी स्पष्ट हो गई हैं...अमेरिका और चीन वृद्धि के लिहाज से महत्वपूर्ण बने हुए हैं। हालांकि, उनकी गति धीमी पड़ी है। इटली और यूरोप समेत कुछ विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाएं अभी भी गति प्राप्त करने में लगी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?