लाइव न्यूज़ :

अपस्टॉक्स निवेशकों को व्हॉट्सएप के जरिये आईपीओ के लिए आवेदन की सुविधा देगी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर ऑनलाइन ब्रोकरेज कंपनी अपस्टॉक्स निवेशकों को व्हॉट्सएप के जरिये आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में निवेश करने और डीमैट खाते खोलने की सुविधा प्रदान करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपस्टॉक्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2021-22 के अंत तक अपने ग्राहक आधार को मौजूदा 70 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ करने का है।

कंपनी ने अकेले अक्टूबर, 2021 में अपने ग्राहक आधार में 10 लाख की वृद्धि की है।

अपस्टॉक्स ने कहा कि वह व्हॉट्सएप के माध्यम से आईपीओ आवेदनों के लिए हर प्रकार का समर्थन उपलब्ध कराएगी और ग्राहकों के लिए खाता खोलने की प्रक्रिया को सुगम कर उन्हें सशक्त बनाएगी।

कंपनी ने कहा कि उसके ताजा फीचर की खूबी यह है कि सभी निवेशक, चाहे वे अपस्टॉक्स के साथ पंजीकृत हैं या नहीं, अब आवेदन के दौरान किसी भी समय व्हॉट्सएप चैट विंडो से बाहर निकले बिना आईपीओ के लिये आवेदन कर सकते हैं।

अपस्टॉक्स के सह-संस्थापक श्रीनि विश्वनाथ ने कहा, ‘‘अपने ग्राहक आधार को और मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हमने व्हॉट्सएप के साथ एकीकरण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित