लाइव न्यूज़ :

यूपीएल को वैश्विक कारोबार इकाई एनपीपी से वर्ष 2025 तक कारोबार में 15 प्रतिशत योगदान की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:31 IST

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई टिकाऊ कृषि उत्पाद एवं समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी, यूपीएल को उम्मीद है कि उसकी नई वैश्विक व्यापार इकाई 'नेचुरल प्लांट प्रोटेक्शन' (एनपीपी) कंपनी के कुल कारोबार में वर्ष 2025 तक 15 प्रतिशत तक का योगदान देगी।

यूपीएल के मुख्य परिचालन अधिकारी (एनपीपी) फैबियो टोरेटा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यूपीएल के कुल कारोबार में एनपीपी का हिस्सा फिलहाल सात प्रतिशत है। हमारा लक्ष्य बाजार से बेहतर प्रदर्शन करना है और उम्मीद है कि वर्ष 2025 तक हिस्सेदारी दहाई अंक यानी 15 प्रतिशत पहुंच जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि एनपीपी का बायो सॉल्यूशंस पर 100 प्रतिशत ध्यान है। यह पूरी तरह से अलग व्यवसाय है और एक अलग तरीके से काम करता है। उन्होंने कहा कि एनपीपी के तहत, किसानों को उत्पादों के बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता है कि वे कैसे काम करते हैं, कितनी मात्रा में उपयोग होना चाहिये और उसका परिणाम क्या आता है।

टोरेटा ने कहा, ‘‘इसे ध्यान में रखते हुए हमने एक नए ब्रांड एनपीपी को लाने का फैसला किया, जो टिकाऊ संतुलन के लिए जैव समाधान पर ध्यान केंद्रित करेगा। एनपीपी, यूपीएल के तहत एक ब्रांड होगा और हम यूपीएल की बाजार पहुंच और दुनिया भर के शोध एवं विकास केन्द्रों का लाभ उठाएंगे...।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य एनपीपी के तहत भारत में एक अग्रणी कारोबार इकाई बनना है, जो मृदा स्वास्थ्य से लेकर जैव नियंत्रण के लिये पूरी श्रृंखला पेश करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?