लाइव न्यूज़ :

अब फ्री में अपडेट करें आधार कार्ड, 50 रुपये के शुल्क से बचें, जानिए कैसे

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 19, 2023 14:51 IST

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) कार्डधारक के दस्तावेजों में प्रत्येक अद्यतन के लिए 50 रुपये का शुल्क लेता है।

Open in App

नई दिल्ली: आधार आईडी जारी करने वाले संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) कार्डधारक के दस्तावेजों में प्रत्येक अद्यतन के लिए 50 रुपये का शुल्क लेती है। हालाँकि, यूआईडीएआईके पास एक विशेष ऑफर विंडो चल रही है जहाँ आधार कार्ड धारक मुफ्त में अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। तीन महीने की यह विंडो 15 मार्च से शुरू हुई और 14 जून तक चलेगी।

12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या से जुड़े किसी उपयोगकर्ता के विवरण में परिवर्तन करने के लिए यूआईडीएआई आमतौर पर 50 रुपये का शुल्क लेता है। इसकी आवश्यकता तब हो सकती है जब उपयोगकर्ता पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण जैसे विवरणों को संशोधित करने का प्रयास कर रहे हों, खासकर अगर आधार आईडी 10 या अधिक साल पहले जारी किया गया हो।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि मुफ्त यूआईडीएआई सेवा केवल MyAadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। भौतिक आधार केंद्रों पर दस्तावेजों को अपडेट कराने के लिए कार्ड धारकों को अब भी 50 रुपये शुल्क देना होगा। इस कदम का उद्देश्य जीवन में आसानी, बेहतर सेवा वितरण और प्रमाणीकरण सफलता दर को बढ़ाना है।

कैसे अपडेट करें?

-यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

-आगे 'माई आधार' मेन्यू में जाएं।

-'अपडेट योर आधार' चुनें।

-'अपडेट डेमोग्राफिक डेटा ऑनलाइन' चुनें।

-'प्रोसीड टू अपडेट आधार' चुनें।

-आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।

-कैप्चा सत्यापन करें।

-'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें।

-'अपडेट डेमोग्राफिक डेटा' विकल्प पर जाएं।

-अपडेट करने के लिए विवरण का विकल्प चुनें।

-नया विवरण दर्ज करें।

-सहायक दस्तावेज प्रमाण की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

-सत्यापित करें कि दर्ज की गई जानकारी सटीक है।

-ओटीपी से वेरिफाई करें।

टॅग्स :यूआईडीएआईआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित