लाइव न्यूज़ :

उ.प्र. के बजट में पूर्वांचल, बुंदेलखंड की सड़क परियोजनाओं के लिये विशेष प्रावधान

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:51 IST

Open in App

लखनऊ, 22 फरवरी उत्‍तर प्रदेश सरकार के बजट में उसके पिछड़े इलाकों पूर्वांचल और बुंदेलखंड के लिये वित्‍तीय वर्ष 2021-2022 में विशेष प्रावधान किया गया है। विशेष रूप से पूर्वांचल और बुंदेलखंड में एक्‍सप्रेस-वे निर्माण के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से इसे महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।

बजट में पूर्वांचल की विशेष योजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये प्रस्‍तावित है जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र की विशेष योजनाओं के लिए 210 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

राज्य के वित्‍त मंत्री द्वारा पेश बजट के मुताबिक पूर्वांचल और बुंदेलखंड की विकास योजनाओं पर सरकार ने अलग से भी धनराशि प्रस्‍तावित की है।

औद्योगिक विकास एवं अवस्‍थापना विभाग के मद से पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे परियोजना (लखनऊ-गाजीपुर) के लिए 1107 करोड़ रुपये का बजट प्रस्‍तावित है। पूर्वांचल की ही गोरखपुर लिंक एक्‍सप्रेस-वे परियोजना के लिए 860 करोड़ रुपये की बजट व्‍यवस्‍था प्रस्‍तावित है। गोरखपुर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का गृह जिला है और वह वहां की प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के महंत भी हैं। इस लिंक एक्‍सप्रेस-वे के बनने से पर्यटन की दृष्टि से भी पूर्वांचल का विकास होगा।

बुंदेलखंड के पांच जिलों को जोड़ने वाली बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस-वे परियोजना के लिए 1492 करोड़ रुपये की बजट व्‍यवस्‍था प्रस्‍तावित है। इसके अलावा गंगा एक्‍सप्रेस-वे (मेरठ-प्रयागराज) की परियोजना में भूमि अधिग्रहण के लिए 7200 करोड़ रुपये तथा निर्माण कार्य के लिए 498 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार में लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेस-वे का निर्माण हुआ था और इस दफा भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुनाव से पहले पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे का निर्माण पूरा करने का दावा कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या