लाइव न्यूज़ :

उप्र सरकार नोएडा, ग्रेटर नोएडा में रुकी हुई परियोजनाओं के समाधान की कोशिश कर रही है: महाना

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार हजारों घर खरीदारों, जिन्हें उनके फ्लैट का कब्जा नहीं मिला है, के हितों की रक्षा के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रुकी हुई परियोजनाओं के मुद्दे को हल करने की कोशिश कर रही है।

महाना ने कहा कि राज्य सरकार को आवासीय परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए कई सुझाव मिले हैं और घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए उन पर विचार किया जा रहा है।

आम्रपाली, जेपी इंफ्राटेक और यूनिटेक सहित कई बिल्डरों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपनी परियोजनाओं के तहत घर खरीदारों को फ्लैट सौंपने में चूक की है, जिससे हजारों लोगों को भारी परेशानी हो रही है और उनका निवेश लगभग एक दशक से अटका हुआ है।

उन्होंने कहा कि कुछ प्रस्ताव मिले हैं, जैसे प्राधिकरण और अन्य के पास इकाइयों को गिरवी रखना और इन सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

महाना ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस मुद्दे को हल करने की कोशिश कर रहे हैं... पिछले सप्ताह हमने एक उच्च स्तरीय बैठक की। हमने खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाए हैं और हम कोशिश कर रहे हैं, ताकि अधिकतम मुद्दों को हल किया जा सके।’’

उनसे पूछा गया था कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रुकी हुई और विलंबित आवास परियोजनाओं के मुद्दे को हल करने के लिए राज्य सरकार क्या कर रही है। इसके जवाब में उन्होंने उक्त बात कही।

हस्तांतरण शुल्क आदि से ग्राहकों पर बोझ बढ़ने के बारे में एक सवाल पर राज्य के औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव कुमार मित्तल ने किा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड की पिछली बैठक में शुल्क प्रतिशत घटाने का निर्णय किया गया था। यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण ने भी शुल्क घटा दिए हैं। मित्तल ने कहा, ‘ हम शुल्कों को तर्कसंगत बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि घर-क्रेतओं पर प्रतिकूल असर न पड़े।’

इस अवसर पर अतिरिक्त सचिव (अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास) अरविंद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने जापान की इलेक्ट्रानिक विनिर्माता कंपनी सैम्ससंग को 250 करोड़ रुपये की पूंजीगत सब्सिडी देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?