लाइव न्यूज़ :

उ.प्र. के बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्मार्ट सिटी के लिए 19000 करोड़ का प्रावधान

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:10 IST

Open in App

लखनऊ, 22 फरवरी उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 2021-22 के बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना और राज्य के 10 शहरों में स्मार्ट सिटी योजना के लिए 19,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की व्यवस्था की है।

राज्य विधानसभा में सोमवार को पेश बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की मद में 10,029 करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7,000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 369 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत चुने गए प्रदेश के 10 शहरों लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, सहारनपुर, बरेली, झांसी, मुरादाबाद तथा अलीगढ़ में इस योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा चयनित 10 शहरों के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, अयोध्या, फिरोजाबाद, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन तथा शाहजहांपुर को राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट और सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। यह योजना पांच साल के लिए होगी और वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में इसके लिए 175 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

बजट में अमृत कार्यक्रम के तहत 2,200 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?