लाइव न्यूज़ :

दिवाली में खादी, ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि: एमएसएमई मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि स्थानीय वस्तुओं को खरीदने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान - ‘वोकल फॉर लोकल’ पर इस बार दीवाली के मौसम में खादी और अन्य ग्रामोद्योग उत्पादों सहित स्थानीय वस्तुओं की बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इन उत्पादों की बिक्री में पिछले साल दिवाली के मुकाबले इस साल दिवाली के मौसम में करीब 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के बिक्री केंद्रों से हासिल जानकारी के मुताबिक कुल बिक्री पिछले साल दिवाली में पांच करोड़ रुपये थी, जो इस बार बढ़कर करीब 21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।’’

बयान में कहा गया कि कोविड-19 महामारी के बावजूद यह बढ़ोतरी हुई। इस दौरान खादी के कपड़ों, अगरबत्ती, मोमबत्ती, दीया, शहद, धातु कला उत्पादों, कपास और रेशमी कपड़ों, कृषि उत्पादों और खाद्य पदार्थों सहित लगभग सभी उत्पादों की बिक्री बढ़ी।

मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू करने और स्थानीय उत्पादों की मांग को बढ़ावा देने के लिये लोगों से ‘‘स्थानीय उत्पादों को लेकर मुखर होने’’ का आह्वान किये जाने तथा खादी ग्रामोद्योग के सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे अभियान के चलते खादी औश्र अन्य स्थानीय और ग्रामीण उद्योगों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की बिक्री काफी अच्छी रही।

एमएसएमई मंत्रालय ने स्थानीय कलाकारों, शिल्पियों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल