लाइव न्यूज़ :

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक,आर्थिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाए:योगी

By भाषा | Updated: December 23, 2020 23:11 IST

Open in App

लखनऊ,23 दिसम्बर:भाषा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन रोजगार अभियान’ के तहत प्रत्येक जनपद में जिला सेवायोजन कार्यालय को केन्द्र में रखते हुए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को व्यापक स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 सेक्टर और ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना की तर्ज पर असंगठित कामगारों/श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा के साथ जोड़ने का व्यापक अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बुधवार को यहां ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठित क्षेत्र के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर इन कार्यों के सम्बन्ध में निरन्तर कार्यवाही हो और जनपद स्तर पर रोजगार मेलों व लोन मेलों को आयोजित किए जायें ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्वम (एम0एस0एम0ई0) क्षेत्र सहित ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना, ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ जैसी योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। एम0एस0एम0ई0 सेक्टर की पूर्व स्थापित तथा नवीन इकाइयों को अब तक लगभग 31,000 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम