लाइव न्यूज़ :

धागे की कीमतों में उछाल को लेकर तिरुपुर की इकाइयां बंद रहीं

By भाषा | Updated: March 15, 2021 19:28 IST

Open in App

कोयंबटूर, 15 मार्च तिरुपुर के लगभग 8,000 बुने कपड़ों के उद्योग और संबद्ध इकाइयां सोमवार को बंद रहीं। बुने कपड़ों की इकाइयां सरकार से आसमान छूते धागे (यार्न) के दामों को नीचे लाने को कदम उठाने की मांग कर रही हैं। इसके विरोध में सोमवार को इकाइयों को बंद रखा गया।

तिरुपुर निर्यातक संघ (टीईए) ने कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य केंद्र और तमिलनाडु सरकार से धागे और कपड़े के निर्यात पर अस्थायी रूप से रोक लगाने की मांग को लेकर दबाव बनाना भी है।

टीईए के सूत्रों ने कहा कि हौजरी शहर तिरुपुर में दुकानें और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, होटल और छोटे आउटलेट भी हमारी मांगों के समर्थन में बंद रहे।

सूत्रों ने बताया कि औद्योगिक इकाइयां बंद होने से 165 करोड़ रुपये के उत्पादन का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि धागा या सूत के दाम बढ़ने से पिछले छह माह के दौरान बुने कपड़ों का उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

उद्योग और व्यापार संगठन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस