लाइव न्यूज़ :

इनवेस्ट इंडिया को संयुक्त राष्ट्र का निवेश संवर्धन पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने ‘इनवेस्ट इंडिया’ को संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार 2020 के लिये विजेता घोषित किया है।

पुरस्कार समारोह सोमवार को अंकटाड के मुख्यालय जिनेवा में हुआ। यह पुरस्कार दुनिया के निवेश संवर्धन एजेंसियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करता है।

यह अंकटाड के 180 राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एजेंसियों के कामकाज और गतिविधियों के आकलन पर आधारित है।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘अंकटाड, इनवेस्ट इंडिया में अपनायी गयी अच्छी गतिविधियों को रेखांकित करता है। इसमें व्यापार छूट मंच, विशेष निवेश मंच, वेबिनार (इंटरनेट पर आयोजित कार्यक्रम) श्रृंखला, सोशल मीडिया पर संबंधित गतिविधियों और कोविड-19 से निपटने के उपाय पर जोर शामिल हैं।’’

राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी ‘इनवेस्ट इंडिया’ ने निवेश संवर्धन को लेकर दीर्घकालीन रणनीतियों और गतिविधियों को अंकटाड के उच्च स्तरीय बैठकों में भी साझा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय