लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष ने छोटे जोत वाले किसानों की चुनौतियों के समाधान के लिये कदम उठाया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:26 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ) ने नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन, बिल और मेलिन्डा गेट्स फाउंडेशन और रोबो फाउंडेशन के साथ भागीदारी कर कृषि प्रौद्योगिकी चुनौती 2021 पेश की है। इस पहल का मकसद एशिया और अफ्रीका में छोटे जोत वाले किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है।

यूएनसीडीएफ ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इसे छोटे जोत के किसानों को उत्पादकता, जलवायु परिवर्तन और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिन चुनौतियों को सामना करना पड़ता है, उसके समाधान में मदद मिलेगी। इसमें भागीदारी के रूप में कृषि विकास के लिये अंतरराष्ट्रीय कोष (आईएफएडी) और बेयर काम कर रहे हैं।

यूएनसीडीएफ की कार्यकारी सचिव प्रीति सिन्हा ने कहा, ‘‘पिछला साल कई लोगों के लिये व्यक्तिगत रूप से...और आर्थिक रूप से कठिन रहा। अब जबकि हम पुनरूद्धार देख रहे हैं, वैश्विक वित्तीय व्यवस्था के लिये जरूरी है कि वे सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने को लेकर तेजी से समर्थन उपलब्ध करायें।’’

उन्होंने कहा कि यूएनसीडीएफ नवोन्मेषी समाधानों को समर्थन देता है। इनसे उन लोगों को मदद मिलती है जिनके विकास के क्रम में पीछे रह जाने का बड़ा जोखिम है। इसमें छोटे जोत वाले किसान शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल बदलाव पुनरूद्धार और मजबूती के लिये महत्वपूर्ण कारक हो सकता है। हम वित्तीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के जरिये नीति आयोग, रोबो फाउंडेशन और बिल और मेलिन्दा गेट्स फाउंडेशन के साथ भागीदारी कर खुश हैं। इस भागीदारी से डिजिटल समाधानों के विकास और विस्तार में मदद मिलेगी। अंतत: इससे महामारी से प्रभावित छोटे जोत के किसानों के सामने आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकेगा।’’

इस पहल के माध्यम से, यूएनसीडीएफ भारत, इंडोनेशिया, मलावी, मलेशिया, केन्या, युगांडा, जाम्बिया समेत अन्य उभरते बाजारों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?