यूनिटेक ने अशोक कुमार यादव को सीईओ नियुक्त किया
By भाषा | Updated: October 27, 2021 22:11 IST2021-10-27T22:11:17+5:302021-10-27T22:11:17+5:30

यूनिटेक ने अशोक कुमार यादव को सीईओ नियुक्त किया
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर रियल्टी कंपनी यूनिटेक लिमिटेड ने अशोक कुमार यादव को कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यादव (65) हरियाणा कैडर के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।
यूनिटेक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अशोक कुमार यादव को यूनिटेक समूह का सीईओ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।