लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-चिदंबरम ने चोकसी और नीरव मोदी की मदद

By IANS | Updated: March 6, 2018 02:18 IST

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर आरोप लगाया कि उन्होंने अरबों रुपये के बैंक घोटाले के मुख्य आरोपियों मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को 80:20 स्वर्ण आयात योजना के जरिए लाभ पहुंचाया था।

Open in App

 

नई दिल्ली, 6 मार्च: कांग्रेस द्वारा 12,600 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले को लेकर निशाना बनाए जाने के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर आरोप लगाया कि उन्होंने अरबों रुपये के बैंक घोटाले के मुख्य आरोपियों मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को 80:20 स्वर्ण आयात योजना के जरिए लाभ पहुंचाया था। बीजेपी ने अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "चिदंबरम ने 2014 में 16 मई को लागू की गई 80:20 योजना के तहत सात निजी आभूषण कारोबारियों को लाभ पहुंचाया, जिस दिन लोकसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा की गई थी।" प्रसाद ने कहा, "इन सात आभूषण कारोबारियों में गीतांजलि और स्टार्स ज्वैलर्स भी शामिल थे।"उन्होंने कहा कि 80:20 स्वर्ण आयात योजना को संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की सरकार ने 2013 के अगस्त में शुरू किया था, जिसे नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के तीन महीनों में ही रद्द कर दिया गया। प्रसाद ने कहा कि इससे पहले केवल धातु और खनिज ट्रेडिंग कॉरपोरेशन और सरकारी कंपनियों को ही स्वर्ण आयात करने की अनुमति थी, जिसे बदल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया, "इस योजना के तहत राउंड-ट्रिपिंग (अनुचित फायदा उठाना) किया गया।" 

टॅग्स :रविशंकर प्रसादपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया