लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री राणे ने ग्रामोद्योग आयोग के कार्यालय का दौरा किया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:13 IST

Open in App

जयपुर, 25 नवंबर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे बृहस्पतिवार को जयपुर पहुंचे और खादी ग्रामोद्योग आयोग के कार्यालय में अधिकारियों से खादी उत्पादों की जानकारी ली।

एक बयान के अनुसार इस अवसर पर राणे ने कहा कि मंत्रालय सूक्ष्म, लघु और मध्यम तीनों श्रेणियों में कार्य कर रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा सके। उन्होंने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एमएसएमई क्षेत्र का योगदान बढ़ाने का उनका प्रयास जारी है।

आधिकारिक आांकड़े के अनुसार एमएसएमई क्षेत्र का जीडीपी में योगदान फिलहाल 30 प्रतिशत के करीब है।

झालाना स्थित खादी लाउंज में लगे उत्पादों को सराहते हुए राणे ने कहा कि यहां के उत्पाद बहुत ही अच्छे हैं और वह जल्दी जयपुर जैसे पर्यटन स्थल के अनुरूप लाउंज के नवीनीकरण का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि इससे खादी को बढ़ावा मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख