केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कू पर अपना खाता खोला

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:14 IST2021-07-12T23:14:42+5:302021-07-12T23:14:42+5:30

Union Minister Anurag Thakur opened his account on Ku | केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कू पर अपना खाता खोला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कू पर अपना खाता खोला

नयी दिल्ली, 12 जुलाई केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को ट्विटर के भारतीय प्रतिद्वंद्वी कू पर अपना खाता खोला।

पिछले हफ्ते मंत्रिमंडल में की गयी फेरबदल के साथ ठाकुर को सरकार ने पदोन्नति देते हुए राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बना दिया। ठाकुर पहले वित्त राज्य मंत्री थे। अब उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्री और युवा मामले एवं खेल मंत्री नियुक्त किया गया है।

ठाकुर ने कू पर अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा विभागीय प्रस्तुतियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं।

उन्होंने लिखा, "हम आगे की राह के आधार पर तेज दौड़ या मैराथन के लिए तैयार हैं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लंबी छलांग लगाने के लक्ष्य के साथ टीम इंडिया की भावना को लेकर उत्साहित हूं।"

ठाकुर, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष हैं और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Union Minister Anurag Thakur opened his account on Ku

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे