लाइव न्यूज़ :

अमेजन के न्यूयॉर्क वेयरहाउस में यूनियन गठन की कवायद आगे बढ़ी

By भाषा | Updated: October 26, 2021 11:47 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 26 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड ने कहा है कि न्यूयॉर्क में अमेजन वितरण केंद्र में यूनियन के गठन के लिए कर्मचारियों की पर्याप्त रुचि है।

इससे पहले सोमवार को यूनियन के आयोजकों ने बोर्ड को मजदूर संघ के पक्ष में सैकड़ों हस्ताक्षर सौंपे, जो यूनियन के गठन के लिए मतदान की दिशा में एक प्रमुख कदम है।

यदि यह कवायद सफल हुई तो अमेरिकी के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर में यह पहली यूनियन होगी।

अमेजन में यूनियन के गठन के लिए पिछले एक साल में यह दूसरी कोशिश है। इससे पहले अलबामा में ऐसी ही कोशिश हो चुकी है।

ताजा घटनाक्रम के संबंध में अमेजन के पूर्व कर्मचारी और अब नवेली अमेजन लेबर यूनियन का नेतृत्व कर रहे क्रिश्चियन स्मॉल ने कहा, ‘‘यह एक छोटी सी जीत है। हम जानते हैं कि लड़ाई अभी शुरू हुई है।’’

माना जा रहा है कि करीब 5500 कर्मचारियों में कम से कम 30 प्रतिशत से यूनियन के पक्ष में हस्ताक्षर किए हैं, जिसके बाद यूनियन के लिए मतदान का रास्ता साफ हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल