लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार क्षेत्र के लिए राहत पैकेज पर कल विचार कर सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर केंद्रीय मंत्रिमंडल बुधवार को दूरसंचार क्षेत्र के लिए राहत पैकेज पर विचार कर सकता है। मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने कहा कि क्षेत्र के लिए पैकेज के तहत दूरसंचार कंपनियों के स्पेक्ट्रम भुगतान पर कुछ समय के लिये रोक लगाई जा सकती है। इस तरह के कदम से वोडाफोन आइडिया जैसी दूरसंचार कंपनियों को काफी राहत मिलेगी जिनपर पिछला सांविधिक बकाया हजारों करोड़ रुपये में है।

सूत्रों ने कहा कि जिस राहत पैकेज पर विचार किया जा रहा है उसके तहत दूरसंचार कंपनियों को चार साल की रोक की अवधि के दौरान स्पेक्ट्रम बकाया पर ब्याज को सरकार की इक्विटी में बदलने का विकल्प मिलेगा।

संकट में फंसी वोडाफोन आइडिया लि. के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने चार अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके करीब छह सप्ताह बाद राहत पैकेज पर विचार किया जा रहा है।

एक सूत्र ने कहा कि कुल मिलाकर दूरसंचार क्षेत्र के लिए राहत पैकेज के तहत क्षेत्र के लिए सुधारों को रेखांकित किया जाएगा। इसमें बकाया भुगतान पर रोक, समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) को नए सिरे से परिभाषित करना और स्पेक्ट्रम प्रयोग शुल्क में कटौती शामिल हो सकती है।

ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी की भारतीय इकाई वोडाफोन इंडिया बौर बिड़ला की दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्यूलर लिमिटेड के विलय से वोडाफोन आइडिया कंपनी अस्तित्व में आई। कंपनी पर सरकार का 50,400 करोड़ रुपये का विभिन्न सांविधिक कार्यों का बकाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?