लाइव न्यूज़ :

आम बजट 2025-26 में क्या हुआ सस्ता और महंगा?, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 15:28 IST

Union Budget 2025: सीमा शुल्क में वृद्धि के कारण पूरी तरह से निर्मित इकाइयों के रूप में आयातित इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल (टच स्क्रीन) डिस्प्ले और कुछ बुने हुए कपड़े महंगे हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देखाद्य और पेय उद्योगों में इस्तेमाल होने वाला कृत्रिम स्वाद अर्क और मिश्रण।पीवीसी फ्लेक्स फिल्में, पीवीसी फ्लेक्स शीट, पीवीसी फ्लेक्स बैनर।इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले जो पूरी तरह से निर्मित इकाइयों के रूप में आयात किए जाते हैं।

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश आम बजट 2025-26 में सीमा शुल्क कटौती की घोषणा के साथ आयातित जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होने वाली हैं। इसके अलावा कैंसर, दुर्लभ और अन्य गंभीर पुरानी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, आयातित प्रीमियम कारें और मोटरसाइकिलें भी सस्ती होंगी। दूसरी ओर बुनियादी सीमा शुल्क में वृद्धि के कारण पूरी तरह से निर्मित इकाइयों के रूप में आयातित इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल (टच स्क्रीन) डिस्प्ले और कुछ बुने हुए कपड़े महंगे हो जाएंगे।

Union Budget 2025: नीचे उन वस्तुओं की सूची दी गई है, जो सस्ती और महंगी होने वाली हैं-

सस्ता:

*40,000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कीमत वाली आयातित कारें या 3,000 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली आयातित मोटरसाइकिलें।

*1600 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली पूरी तरह से तैयार (सीबीयू) इकाई के रूप में आयातित मोटरसाइकिलें।

*सेमी-नॉक्ड डाउन (एसकेडी) या काफी हद तक निर्मित रूप में आयातित 1600 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलें।

*इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों के पुर्जे।

*खाद्य और पेय उद्योगों में इस्तेमाल होने वाला कृत्रिम स्वाद अर्क और मिश्रण।

महंगा:

*स्मार्ट मीटर।

*सोलर सेल।

*आयातित जूते।

*आयातित मोमबत्तियां।

*आयातित नौकाएं और अन्य जहाज।

*पीवीसी फ्लेक्स फिल्में, पीवीसी फ्लेक्स शीट, पीवीसी फ्लेक्स बैनर।

*कुछ आयातित बुने हुए कपड़े।

*इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले जो पूरी तरह से निर्मित इकाइयों के रूप में आयात किए जाते हैं।

टॅग्स :बजट 2025निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक