लाइव न्यूज़ :

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 1,181 करोड़ रुपए

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:43 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ तीन गुना वृद्धि के साथ 1,181 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि ज्यादा शुद्ध ब्याज आय और संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार के सहारे हुई।

बैंक ने एक साल पहले इसी अवधि में 333 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

वहीं अप्रैल-जून 2021 तिमाही में बैंक का एकीकृत लाभ तीन गुना बढ़कर 1,120.15 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ राजकिरण राय ने संवाददाताओं से कहा, "बैंक का प्रदर्शन स्थिर हो गया है और हमने काफी सुधार देखा है। लगभग तीन से चार तिमाहियों के बाद, हमने कारोबारी पक्ष में सामान्य तिमाही देखी है।"

पहली तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 9.53 प्रतिशत बढ़कर 7,013 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6,403 करोड़ रुपये थी।

वहीं बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) एक साल पहले के 2.78 प्रतिशत के मुकाबले 30 आधार अंक (बीपीएस) बढ़कर 3.08 प्रतिशत हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस