लाइव न्यूज़ :

बजट पूर्व चर्चा बैठक से नाखुश व्यापार संघों ने एक और बैठक की मांग की

By भाषा | Updated: December 19, 2021 00:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर केंद्रीय व्यापर संघों (सीटीयू) ने आगामी बजट से पहले उनके साथ उचित बैठक नहीं करने पर वित्त मंत्रालय से कड़ी आपत्ति जताई है।

व्यापार संघों ने बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री की अनुपस्थिति पर एतराज जताते हुए ज्यादा समय के लिए प्रत्यक्ष तरीके से आगे एक और बैठक आयोजित करने की मांग की है। बजट से पहले ऑनलाइन माध्यम से शनिवार को आयोजित की गई परामर्श बैठक एक घंटे 15 मिनट तक चली और इसकी अध्यक्षता वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने की।

व्यापार संघों ने इस बैठक को केंद्रीय व्यापार संघों (सीटीयू) का ‘अपमान’ बताये हुए इसे ‘मंत्रालय द्वारा किया गया एक मजाक करार दिया।’ सीटीयू ने इसके अलावा उनके साथ विचार-विमर्श में उद्योग प्रतिनिधियों की उपस्थिति पर भी कड़ी आपत्ति जताई है।

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के महासचिव विनय कुमार सिन्हा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को व्यापार संघों के साथ बजट पूर्व चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था। हम निराश हैं कि आज वह इस बैठक में शामिल नहीं हुईं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक में केवल राज्य मंत्री और वित्त मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) समेत कुछ अन्य संगठनों ने भी भाग लिया।’’ विनय कुमार ने कहा कि यह बजट पूर्व इस तरह की पहली ऐसी बैठक थी जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री की मौजूदगी के बिना आयोजित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी