लाइव न्यूज़ :

जनवरी-मार्च 2021 में बेरोजगारी दर 9.3 प्रतिशत: एनएसओ सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर शहरी क्षेत्रों में सभी उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2021 में बढ़कर 9.3 प्रतिशत पहुंच गयी, जो पिछले साल इसी अवधि में 9.1 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के एक निश्चित अवधि पर होने वाले श्रम बल सर्वेक्षण में यह पता चला है।

बेरोजगारी दर को श्रम बल में बेरोजगार व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया जाता है।

नौवें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए शहरी क्षेत्रों में सीडब्ल्यूएस (वर्तमान साप्ताहिक स्थिति) के हिसाब से बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर 2020 में 10.3 प्रतिशत थी।

सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि शहरी क्षेत्रों (15 वर्ष और उससे अधिक उम्र) में महिलाओं की बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2021 में बढ़कर 11.8 प्रतिशत हो गयी, जो एक साल पहले 10.6 प्रतिशत थी। वहीं अक्टूबर-दिसंबर 2020 में यह 13.1 प्रतिशत थी।

पुरुषों के मामलों में यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में जनवरी-मार्च 2021 में 8.6 प्रतिशत पर स्थिर बनी रही। अक्टूबर-दिसंबर में यह बेरोजगारी दर 9.5 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट