लाइव न्यूज़ :

जनवरी-मार्च 2021 में बेरोजगारी दर 9.3 प्रतिशत: एनएसओ सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:26 IST

Open in App

(पहले और तीसरे पैरा में सुधार के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, 30 नवंबर शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2021 में बढ़कर 9.3 प्रतिशत पर पहुंच गयी, जो पिछले साल इसी अवधि में 9.1 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के एक निश्चित अवधि पर होने वाले श्रम बल सर्वेक्षण में यह पता चला है।

बेरोजगारी दर को श्रम बल में बेरोजगार व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया जाता है।

10वें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए शहरी क्षेत्रों में सीडब्ल्यूएस (वर्तमान साप्ताहिक स्थिति) के हिसाब से बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर 2020 में 10.3 प्रतिशत थी।

सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि शहरी क्षेत्रों (15 वर्ष और उससे अधिक उम्र) में महिलाओं की बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2021 में बढ़कर 11.8 प्रतिशत हो गयी, जो एक साल पहले 10.6 प्रतिशत थी। वहीं अक्टूबर-दिसंबर 2020 में यह 13.1 प्रतिशत थी।

पुरुषों के मामलों में यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में जनवरी-मार्च 2021 में 8.6 प्रतिशत पर स्थिर बनी रही। अक्टूबर-दिसंबर में यह बेरोजगारी दर 9.5 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?