लाइव न्यूज़ :

पंजाब में दो इकाइयों पर छापेमारी में 130 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला

By भाषा | Updated: October 26, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर आयकर विभाग ने हाल ही में पंजाब की दो इकाइयों पर छापेमारी के बाद करीब 130 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। इनमें से एक साइकिल इकाई शामिल है। दूसरी इकाई छात्रों को विदेश भेजने और वीजा सेवाएं प्रदान करने का काम करती है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

21 अक्टूबर को साइकिल कारोबार में लगी इकाई की तलाशी ली गई।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस कार्रवाई से लगभग 150 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय का पता चला। इन छापों के दौरान 2.25 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और दो करोड़ रुपये का सोना भी जब्त किया गया।’’

दूसरा समूह जालंधर का है और छात्रों को विदेश भेजने और अध्ययन वीजा संबंधी सेवाएं प्रदान करने का काम करता है।

इस समूह पर 18 अक्टूबर को छापेमारी की गई थी।

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘यह समूह प्रति छात्रों को विदेश भेजने के लिए 10 से 15 लाख रुपये के बीच का शुल्क लेता था। यह राशि उस देश पर निर्भर करती है, जहां छात्र शिक्षा हासिल करना चाहता है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘समूह की पूरी प्राप्तियां पिछले पांच वर्ष में कुल मिलाकर 200 करोड़ रुपये से अधिक नकद में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें