लाइव न्यूज़ :

मुद्रा योजना के तहत पिछले छह साल में बैंकों ने 15 लाख करोड़ रुपये के रिण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने पिछले छह साल के दौरान मुद्रा योजना के तहत 28.68 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 14.96 लाख करोड़ रुपये के कर्ज मंजूर किये।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को देश में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिये प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) की शुरुआत की थी।

वित्त मंत्रालय का कहना है कि वह हाशिये पर पहुंचे सामाजिक आर्थिक रूप से पिछडे वर्ग को समर्थन देने और उसके वित्तीय समावेशन के लिये प्रतिबद्ध है।

मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘नये उद्यमियों से लेकर मेहनतकश किसानों तक सभी संबद्ध पखों की वित्तीय जरूरतों को विभिन्न पहलों के जरिये पूरा किया गया है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) की गई। इसके जरिये लाखों लोगों के सपनों को पूरा करने का मौका मिला है, साथ ही उन्हें स्वाभिमान और आजादी का भी एहसास हुआ है।’’

वक्तव्य में आगे कहा गया है कि 19 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार 2020- 21 में 4.20 लाख करोड़ पीएमएमवाई रिणों को मंजूरी दी गई और इसमें से 2.66 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये गये।

इसमें कहा गया है कि प्रत्येक रिण का औसत आकार 52,000 रुपये रहा है। यह कर्ज विनिर्माण, व्यापार और सेवाओं के क्षेत्र में आय अर्जित करने की गतिविधियों के लिये दिया जाता है। इसके तहत रिणदाता संस्थानों द्वारा दस लाख रुपये तक का गारंटी मुक्त कर्ज दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख