लाइव न्यूज़ :

जी- सैप 2.0 के तहत 8 जुलाई को होगी 20,000 करोड़ रुपये की खरीदारी: आरबीआई

By भाषा | Updated: July 5, 2021 20:39 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि दूसरे चरण के सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (जी- सैप 2.0) के तहत 20 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की पहली खरीद आठ जुलाई को की जायेगी।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 4 जून को घोषणा की थी कि बाजार को समर्थन देने के जी-सैप 2.0 कार्यक्रम के तहत 2021- 22 की दूसरी तिमाही में 1.2 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार से खरीद करेगा।

आरबीआई बृहस्पतिवार को (आठ जुलाई को) बहु-प्रतिभूति नीलामी के जरिये विभिन्न परिपक्वता वाली पांच सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा। इसके लिये बहुआयामी मूल्य प्रणाली को अपनाया जायेगा।

आरबीआई ने कहा कि अलग अलग प्रतिभूतियों की खरीद मात्रा के बारे में तय करने का अधिकार उसके पास आरक्षित होगा। कुल राशि के मुकाबले कम अथवा अधिक प्रतिभूतियों की खरीद का भी उसके पास अधिकार आरक्षित होगा। राशि को पूर्णांक में रखने के लिये ऐसा किया जा सकता है।

नीलामी प्रक्रिया का परिणाम उसी दिन घोषित कर दिया जायेगा।

जी- सैप 2.0 के तहत 20,000 करोड़ रुपये की अगली खरीद 22 जुलाई को होगी।

रिजर्व बैंक ने इससे पहले 2021- 22 वित्त वर्ष में जी- सैप 1.0 के तहत एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार से खरीदारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र