लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की स्टील रोलिंग कंपनियों पर छापेमारी में 300 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय का पता चला

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर आयकर विभाग ने महाराष्ट्र स्थित चार प्रमुख स्टील रोलिंग मिलों के एक समूह पर छापेमारी के बाद 300 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता लगाया है। सीबीडीटी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गत 23 सितंबर को जालना, औरंगाबाद, मुंबई, पुणे और कोलकाता स्थित समूह के 32 परिसरों में तलाशी की गयी। व्यापार समूह स्टील टीएमटी बार और अन्य का विनिर्माण करता है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, "अब तक मिले सबूतों से संकेत मिलता है कि बेहिसाब आय 300 करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है और चारों कंपनियां पहले ही 71 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त आय का खुलासा कर चुकी हैं।"

इसमें कहा गया कि 2.10 करोड़ रुपये से अधिक की “बेहिसाब” नकदी और 1.07 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। साथ ही छापेमारी के दौरान एक दर्जन बैंक लॉकर का पता चला है।

कर विभाग के लिए नीति बनाने वाली संस्था सीबीडीटी ने कहा कि अपराध सिद्ध करने वाले कई दस्तावेज, अनियमित बहीखाते और अन्य डिजिटल सबूत पाए गए और जब्त किए गए।"

बयान के मुताबिक, "200 करोड़ रुपए तक की बेहिसाब खरीद के सबूत मिले हैं। कंपनियों के कारखाने परिसर में भारी मात्रा में बेहिसाब भंडार भी पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा