लाइव न्यूज़ :

अनअकैडमी का नयी श्रेणियों में विस्तार का इरादा, अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी नजर

By भाषा | Updated: December 5, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर ऑनलाइन शिक्षा मंच अनअकैडमी ने अगले कुछ वर्षों में नयी श्रेणियों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार की योजना बनाई है। कंपनी के सह-संस्थापक रोमन सैनी ने रविवार को यह बात कही।

सैनी ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि कंपनी के मंच पर 40 से अधिक परीक्षा श्रेणियां हैं और हाल ही में स्विफलर्न के अधिग्रहण के साथ वह के-12 श्रेणी में तेजी से विस्तार कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक परीक्षा तैयारी कराने वाली कंपनी के रूप में शुरुआत की और तब हमारे पास दो-तीन श्रेणियां थीं। हमने तीन साल पहले जेईई और अन्य श्रेणियों में विस्तार किया। तीन-चार महीने पहले हमने न्यायिक श्रेणी शुरू की है।’’

सैनी ने कहा, ‘‘ऐसी बहुत सारी परीक्षाएं हैं जहां हम अभी नहीं हैं। साथ ही हम अभी आठ से नौ राज्यों में हैं। कई राज्य अभी बाकी हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के साथ अगले 6-12 महीनों में एक या दो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जाएगी।

हालांकि, सैनी ने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?