लाइव न्यूज़ :

भारत के तीन छोटे खाद्य उद्यमों को संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:19 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 28 जुलाई संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित सेहतमंद और पर्यावरण के अनुकूल खाद्य पदार्थ मुहैया कराने वाले ‘सर्वश्रेष्ठ लघु व्यवसाय’ के विजेताओं में तीन भारतीय उद्यम शामिल हैं।

वैश्विक प्रतिस्पर्धा के जरिए चुने गए कुल 50 उद्यमों को एक लाख डॉलर की राशि दी जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन द्वारा आयोजित ‘सभी के लिए अच्छा भोजन’ प्रतियोगिता में इन्हें सर्वश्रेष्ठ लघु व्यवसाय घोषित किया गया है।

विजेता भारतीय कंपनियों में एडिबल रूट्स प्राइवेट लिमिटेड, ओरजा डेवलपमेंट सॉल्यूशंस इंडिया और तरु नेचुरल्स हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस प्रतियोगिता में 135 देशों के लगभग 2,000 व्यवसायों ने भाग लिया और 50 विजेताओं को 100,000 अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

कपिल मंडावेवाला द्वारा स्थापित एडिबल रूट्स उपभोक्ताओं को प्राकृतिक और स्थानीय रूप से उगाई गई ताजा कृषि उपज उपलब्ध कराती है। इसके अलावा एडिबल रूट्स लोगों को अपना भोजन खुद उगाने के लिए भी प्रेरित करती है।

ओरजा एक कृषि सेवा कंपनी है, जो पर्यावरण के अनुकूल कृषि तथा नवीकरणीय ऊर्जा के लिए काम करती है। कंपनी किसानों को वाजिब कीमत पर स्वच्छ ऊर्जा साधनों को उपलब्ध कराती है।

रुचि जैन द्वारा स्थापित तरू नेचुरल्स एंड ऑर्गेनिक्स भारत में 10,000 आदिवासी और छोटे किसानों का एक आंदोलन है, जो सेहतमंद, शुद्ध और जैविक उत्पादों को किसानों से सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?