लाइव न्यूज़ :

अल्ट्राटेक सीमेंट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 1,584.58 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 23, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 1,584.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी।

देश की प्रमुख सीमेंट उत्पादक कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 711.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 17.38 प्रतिशत बढ़कर 12,254.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,439.34 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट का कुल खर्च 6.29 प्रतिशत बढ़कर 10,190.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 9,611.08 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की बिक्री 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.28 करोड़ टन रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?