लाइव न्यूज़ :

अल्ट्राटेक सीमेंट का तिमाही मुनाफा दो गुना बढ़कर 1,700 करोड़ रुपये, शुद्ध बिक्री 54 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को बताया कि जून 2021 को समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा दो गुना से अधिक बढ़कर 1,700 करोड़ रुपये हो गया।

अल्ट्राटेक सीमेंट ने बीएसई को बताया कि इस दौराना अधिक मात्रा में बिक्री हुई और परिचालन कुशलता बढी। कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 793.08 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को परिचालन से होने वाली आय 54.21 प्रतिशत बढ़कर 11,829.84 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 7,671.05 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का कुल खर्च 43.22 प्रतिशत बढ़कर 9,508.26 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 6,638.90 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान, कंपनी की समेकित बिक्री दो करोड़ 15.3 लाख टन थी, जो सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?