लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा तीन प्रतिशत घटकर 360 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल तत्काल खपत के उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को बताया कि 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा तीन प्रतिशत गिरकर 360.07 करोड़ रुपये रह गया। जिसका कारण जिंसों की कीमतों में वृद्धि होना है।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 372.35 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान परिचालन से होने वाली कुल आय 3,130.75 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,867.70 करोड़ रुपये रही थी, इस प्रकार इसमें नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने कहा, ‘‘कमोडिटी लागत के मोर्चे पर, पामतेल, पैकिंग सामग्री और डेयरी उत्पादों में अचानक वृद्धि और तेजी देखी गई, जबकि रणनीतिक खरीद ने कंपनी को लागत का बेहतर प्रबंधन करने में मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?