लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के एनआरआई उद्योगपतियों ने बजट ‘लीक से हटकर’ करार दिया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 21:45 IST

Open in App

लंदन, एक फरवरी ब्रिटेन के प्रमुख प्रवासी भारतीय (एनआरआई) उद्योगपतियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को पेश आम बजट को ‘लीक से हटकर’ करार दिया है।

हिंदुजा समूह के सह-चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा ने कहा कि प्रस्तावित 5.54 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय चालू वर्ष की तुलना मे 34.5 प्रतिशत अधिक है। यह बुनियादी ढांचा क्षेत्र, विनिर्माण उद्योग तथा रोजगार सृजन की दृष्टि से अच्छा है। उन्होंने बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाने की घोषणा का भी स्वागत किया।

हिंदुजा ने कहा, ‘‘लीक से हटकर बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण बधाई की पात्र हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार के बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाने तथा सरकारी संपत्तियों के मौद्रिकरण से वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।

हिंदुजा समूह भारत में भी विविध क्षेत्रों में कार्यरत है। समूह ने विकास वित्त संस्थान स्थापित करने के कदम को ‘काफी उत्साहवर्धक’ करार दिया।

लंदन के कपारो समूह के संस्थापक लॉर्ड स्वराज पॉल ने ट्वीट कर वित्त मंत्री सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बजट के लिए बधाई दी।

पॉल ने कहा, ‘‘इससे भारत को अपेक्षित बल मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?