लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के सांसदों ने ‘ऐतिहासिक’ ब्रेक्जिट व्यापार करार को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:23 IST

Open in App

लंदन, 30 दिसंबर ब्रिटेन के सांसदों ने बुधवार को यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ ब्रेक्जिट व्यापार करार को मंजूरी दे दी। करार के पक्ष में 521 और विपक्ष में 73 वोट पड़े।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने क्रिसमस की छुट्टियों के बीच संसद बुलाकर यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्जिट मुक्त व्यापार करार (एफटीए) को मंजूरी दिलाई है। ईयू (भविष्य के संबंध) विधेयक को सभी संसदीय चरणों से पाारित करा लिया गया है, जिससे यह एक जनवरी, 2021 तक कानून बन सके।

पिछले सप्ताह ईयू के साथ 31 दिसंबर की समयसीमा समाप्त होने से पहले यह समझौता हुआ। समझौते के बाद 80 पृष्ठ का यह विधेयक पारित कराया गया है। इस विधेयक पर सांसदों ने हाउस ऑफ कॉमंस और उसके बाद हाउस ऑफ लार्ड्स में चर्चा की।

जॉनसन ने सांसदों से कहा कि वे इस ‘ऐतिहासिक’ विधेयक’ का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि यह यूरोपीय संघ के साथ ब्रिटेन के रिश्तों का बिगाड़ नहीं है बल्कि समाधान है।

दोनों सदनों में पारित होने के बाद इस विधेयक को महारानी के पास उनकी मंजूरी के लिए भेजा जाएगा जिसके बाद यह कानून का रूप ले लेगा।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद (ब्रेक्जिट) उसके संघ के साथ व्यापारिक रिश्ते कैसे होंगे इसको लेकर लंबी माथापच्ची के बाद यह समझौता किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?