लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन-भारत कंपनी मंच की घरेलू,विदेशी कंपनियों पर कॉरपोरेट कर का अंतर कम करने की सिफारिश

By भाषा | Updated: January 15, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी ब्रिटेन-भारत उद्यम परिषद (यूकेआईबीसी) ने आगामी बजट से पहले भारत सरकार से घरेलू कंपनियों व विदेशी कंपनियों के बीच कॉरपोरेट कर की दरों का अंत कम करने की सिफारिश की है।

यूकेआईबीसी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आम बजट 2021 के लिये दिये गये सुझाव में कहा है कि घरेलू कंपनियों के लिये कॉरपोरेट कर की दरों में कटौती तथा लाभांश वितरण कर (डीडीटी) की समाप्ति से कॉरपोरेट कर की लागू दरों में काफी फर्क आ गया है। घरेलू कंपनियों के लिये इसकी प्रभावी दर जहां 25.17 प्रतिशत है, वहीं यह दर विदेशी कंपनियों के लिये 43.68 प्रतिशत है।

यूकेआईबीसी के ग्रुप सीईओ जयंत कृष्णा ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर यह सामान्य प्रथा है कि एक ही उद्योग में काम कर रही हर प्रकार की कंपनियों के लिये कर की दरों में साम्य रहे। इसका उदाहरण भारत को छोड़ शेष सभी ब्रिक्स देश और अधिकांश ओईसीडी देश हैं। हांगकांग और सिंगापुर जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय केंद्रों में भी ऐसी ही व्यवस्था है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘डीडीटी को समाप्त करना एक सकारात्मक कदम है, लेकिन इस बात का सुझाव दिया जाता है कि विदेशी कंपनियों की घरेलू शाखाओं के लिये कर की दरों को कम कर घरेलू कंपनियों के समतुल्य किया जाये।’’

कृष्णा ने कहा कि नियामकीय व व्यावसायिक कारणों से विदेशी बैंक भारत में सामान्यत: शाखा के जरिये काम करते हैं। ऐसी शाखाओं के लिये कॉरपोरेट कर की दरें कम करने से उन्हें घरेलू बैंकों की तुलना में समान अवसर मिलेंगे। इससे उन विदेशी निकायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा जो शाखा के जरिये भारत में निवेश करना चाहते हैं।’’

यूकेआईबीसी के ग्रुप चेयरपर्सन रिचर्ड हील्ड ने बजट की घोषणाओं के माध्यम से भारत सरकार से आर्थिक सुधारों की गति बढ़ाने का आग्रह किया।

इनके अलावा यूकेआईबीसी ने रक्षा क्षेत्र का आवंटन बढ़ाने, स्वचालित मार्ग से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाने, बीमा में एफडीआई की सीमा बढ़ाने, शिक्षा व कौशल विकास पर सरकारी खर्च अधिक करने, स्वास्थ्य पर व्यय तेज करने जैसे अन्य सुझाव भी दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?